फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Adulterated cheese plant caught in Deoband, 8 quintals seized

Saharanpur News: देवबंद में मिलावटी पनीर का प्लांट पकड़ा, 8 क्विंटल जब्त

Sat, 05 Oct 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 05 Oct 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Adulterated cheese plant caught in Deoband, 8 quintals seized
देवबंद। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य वस्तुओं में मिलावट का धंधा जोरों पर है। शुक्रवार को अभियान दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आठ क्विंटल पनीर जब्त किया। जिसे रिफाइंड से तैयार किया जा रहा था। नमूना लेने के बाद पनीर को नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम एसडीएम अंकुर वर्मा और सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) पवन चौधरी के नेतृत्व में खाद्य वस्तुओं के नमूने लेने के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम को नगर के मोहल्ला गुज्जरवाड़ा स्थित कुटी रोड पर नकली पनीर बनाने के प्लांट के बारे में जानकारी मिली। तुरंत ही एसडीएम अंकुर वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पनीर की जांच। मिलावट का संदेह होने पर उसका नमूना लिया गया। टीम को मौके से कुछ रिफाइंड के कनस्तर बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि रिफाइंड से ही पनीर को तैयार किया जा रहा था। इसके बाद टीम ने करीब आठ क्विंटल पनीर जब्त किया। जिसे बाद में निकट स्थित नाले में नष्ट करा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed