फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Admit card issued for exams to be held from 21st June

Saharanpur News: 21 जून से होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रवेशपत्र जारी

Tue, 18 Jun 2024 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 18 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Admit card issued for exams to be held from 21st June
सहारनपुर। 21 जून से शुरू हो रही स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं से संबंधित परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuniversity.ac.in पर उपलब्ध लिंक msuweb.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित संस्थागत स्नातक एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रम बीबीए, बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस), बीएससी (गृह विज्ञान), बीजेएमसी, बी-वॉक (एलटी), बी-वॉक (योगिक साइंस), बी-लिब की दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की मुख्य, बैक और एक्स तथा बीएफए की दूसरे सेमेस्टर की सत्र 2023-24 का परीक्षाएं 21 जून से होंगी। परीक्षा के लिए केंद्र और नोडल केंद्र पहले ही निर्धारित किए जा चुके हैं। परीक्षा कार्यक्रम भी जारी हो चुका है, जो विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। चूंकि परीक्षा शुरू होने में तीन दिन शेष हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय ने प्रवेशपत्र भी ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक ने प्रवेशपत्र डाउनलोड कर उन पर दिए गए परीक्षा संबंधी दिशा निर्देशों को ठीक से पढ़ने की अपील की है, जिससे परीक्षा को लेकर किसी प्रकार का संशय मन में ना रहे।
विज्ञापन

मौखिक परीक्षाओं की तिथि जारी
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज को स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों के व्यक्तिगत विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। पहले ज्यादातर परीक्षाओं के लिए 14 और 15 जून की तिथि जारी की गई थी। परीक्षार्थियों ने तैयारी भी कर ली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से सभी मौखिक परीक्षाएं स्थगित कर दी गई। कॉलेज ने कई विषयों की मौखिक परीक्षाओं के लिए नई तिथियां जारी की हैं। परीक्षाएं 19 जून से 24 जून तक होंगी। जिनकी सूचना कॉलेज के संबंधित विभागों में भी चस्पा है। जैन कॉलेज में 50 से अधिक महाविद्यालयों और संस्थानों के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 30 जून से पहले मौखिक परीक्षा निपटाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed