फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Admission process started in LLM, MPEd, BPEd and M.Ed

एलएलएम, एमपीएड, बीपीएड और एमएड में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

Thu, 04 Aug 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Admission process started in LLM, MPEd, BPEd and M.Ed
एलएलएम, एमपीएड, बीपीएड और एमएड में दाखिले की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातकोत्तर स्तरीय पाठ्यक्रम एलएलएम, एमपीएड, बीपीएड, बीएड में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आठ अगस्त से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑलाइन आवेदन शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक ने बताया कि आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuniversity.ac.in के माध्यम से किए जा सकेंगे। एलएलएम तथा एमएड में दाखिले प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होंगे। यानी अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा। जबकि एमपीएड और बीपीएड में दाखिले शारीरिक दक्षता परीक्षा के माध्यम से संपन्न कराए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह आठ अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन

परीक्षा फॉर्म भरने की आज अंतिम तिथि
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित सेमेस्टर प्रणाली के सभी स्नातक और परा स्नातक (परंपरागत एवं व्यवसायिक) एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित बीए, बीएससी और बीकॉम के पाठ्यक्रमों की सत्र 2021-22 की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuniversity.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। पहले इनकी अंतिम तिथि तीन अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर पांच अगस्त कर दिया गया है। खास बात यह है कि तीन से पांच अगस्त तक आवेदन करने वालों को एक हजार रुपये विलंब शुल्क देना होगा। वेबसाइट पर पांच अगस्त तक आवेदन होगा। अभ्यर्थियों द्वारा सभी जरूरी प्रपत्रों सहित भरे गए परीक्षा फॉर्म का ऑनलाइन सत्यापन कराने के लिए संबंधित महाविद्यालय में चार से छह अगस्त तक जमा कराया जाएगा। महाविद्यालयों द्वारा नॉमिनल रोल सहित परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में पांच से आठ अगस्त तक जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed