{"_id":"691b774e4cba735ef70f01ee","slug":"administrations-bulldozer-on-illegal-colony-in-deoband-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-163192-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: देवबंद में अवैध कॉलोनी पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: देवबंद में अवैध कॉलोनी पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर
Tue, 18 Nov 2025 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में ध्वस्त किया गया अवैध कॉलोनी में निर्माण। स्रोत-प्रशासन
- फोटो : घटयात्रा में शामिल जैन समाज की महिलाएं। संवाद
देवबंद। त्रिवेणी शुगर मिल से सटे नूरपुर गांव के समीप अवैध रुप से काटी गई कॉलोनी पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान कॉलोनी में किए गए निर्माण को ध्वस्त किया गया।
एसडीएम युवराज सिंह के निर्देश पर प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ नूरपुर गांव पहुंची। टीम ने त्रिवेणी शुगर मिल मार्ग पर काटी गई नई कॉलोनी में बुलडोजर की मदद से वहां बने सीसी रोड और एक कमरे को ध्वस्त कराया। इतना ही नहीं वहां खड़े विद्युत पोल भी गिराए गए। ध्वस्तीकरण कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों का कहना है कि नक्शा पास कराए बिना कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। गंगानगर के नाम से कॉलोनी काटी जा रही थी। एसडीएम युवराज सिंह ने बताया कि अवैध कॉलोनी को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।