फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Administration will honor the princes who get 100% vaccination

शत प्रतिशत टीकाकरण कराने वाले प्रधानों को प्रशासन करेगा सम्मानित

Mon, 17 Jan 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Administration will honor the princes who get 100% vaccination
प्रधानों की बैठक को संबोधित करते मंडलायुक्त - फोटो : SAHARANPUR
नकुड़ (सहारनपुर)। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने 20 जनवरी तक ग्राम सभा के प्रत्येक व्यक्ति को प्रथम डोज लगवाने में सहयोग करने वाले प्रधानों को प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की बात कही है।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधान कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने कहा कि आज जनपद की स्थिति टीकाकरण अभियान में ठीक नहीं है। चुनाव के मद्देनजर फ्रंट लाइन के वॉरियर को बूस्टर डोज लगने के साथ-साथ ग्राम पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति को प्रथम डोज का लक्ष्य शत प्रतिशत होना अनिवार्य है। उन्होंने प्रधानों से अपील की कि वह अपने-अपने ग्राम में सर्वे करा ले और यह सुनिश्चित कर लें कि 15 से 18 वर्ष के युवाओं को प्रथम डोज लग गई है या नहीं। यदि कोई छूट गया है तो घर-घर जाकर लिस्ट बनाए और टीकाकरण टीम के साथ सहयोग करते हुए टीकाकरण कराए। मंडलायुक्त ने तहसील के भी सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अपने अपने स्तर से टीकाकरण अभियान में सहयोग करें। उन्होंने प्रधानों से कहा कि आमजन को मास्क, सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करने के लिए जागरूकता पैदा करें।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश मिश्र ने कहा कि जनपद भर में चलाए जा रहे इस अभियान में जन प्रतिनिधियों का सहयोग अपेक्षित है। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, एसडीएम अजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी उदय राज, बीडीओ विजय तिवारी, सीएचसी प्रभारी डॉ. अमन गोपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed