फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Administration took possession of 400 bighas of land on the first day

प्रशासन ने पहले दिन 400 बीघा जमीन कब्जे में ली

Sat, 14 May 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Administration took possession of 400 bighas of land on the first day
सहारनपुर/बेहट। पुलिस प्रशासन शनिवार को हाजी इकबाल की 400 बीघा संपत्ति पर ही सरकारी बोर्ड लगाकर जब्तीकरण की कार्रवाई कर सका। बाकी संपत्ति पर रविवार यानि आज सरकारी बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रशासन को हाजी इकबाल की अवैध रूप से अर्जित की गई 107 करोड़ की 1350 बीघा भूमि कुर्क की है। जिस पर जब्तीकरण की कार्रवाई कर जमीन कब्जे में लेनी है। 125 ये संपत्ति हाजी इकबाल के बेटों, रिश्तेदारों, परिचितों, कंपनियों व फर्मों के नाम पर है। शनिवार को एसपी देहात सूरज राय व तहसीलदार प्रकाश सिंह ने राजस्व टीम के साथ शाहपुर गाड़ा में पर्यावरण एवं जन कल्याण विकास समिति के नाम पर क्रय की गई 20 बीघा व इसी गांव में अपर माइंस कंपनी के नाम पर क्रय की गई 15 बीघा भूमि पर सरकारी बोर्ड लगाकर जब्तीकरण की कार्रवाई की। इसके अलावा अली अकबरपुर (ग्लोकल यूनिवर्सिटी परिसर) में अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम क्रय की गई सार्वजनिक उपयोग (पट्टों) की 150 बीघा, रोशनपुर पेलो में इसी ट्रस्ट के नाम क्रय की गई 50 बीघा तथा नागल माफी में मैक्स एग्रो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम क्रय की गई भूमि पर सरकारी बोर्ड लगाते हुए उन्हें जब्त किया है। तहसीलदार ने बताया कि करीब 400 बीघा भूमि पर सरकारी बोर्ड लगा दिए गए है। शेष संपत्तियां जो हाजी इकबाल के बेटों, रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर क्रय की गई है। इन सभी संपत्तियों को भी जब्त करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इससे पहले भी पुलिस प्रशासन हाजी इकबाल की उनके नौकर नसीम के नाम 21 करोड़ की 50 बेनामी संपत्तियों को कुर्क कर चुका है।
विज्ञापन

मुनादी करा कर हाजी इकबाल की जमीन कुर्क की
मिर्जापुर। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने राजस्व टीम के साथ पूर्व एमएलसी एवं खनन माफिया हाजी मोहम्मद इकबाल के बेटों व सहयोगियों की 107 करोड़ की 1350 बीघा भूमि की कुर्की की कार्रवाई शुरू करते हुए उस पर सरकारी बोर्ड लगाने शुरू कर दिए हैं। इस कार्रवाई के दौरान संबंधित स्थानों पर मुनादी भी कराई गई। दोपहर करीब 12 बजे एसपी देहात सूरज राय व तहसीलदार प्रकाश सिंह पुलिस और राजस्व टीम को साथ लेकर मिर्जापुर थाने से कार्रवाई के लिए निकले। सबसे पहले मिर्जापुर के पास वाले गांव शाहपुर गाड़ा में 100 बीघा भूमि कुर्क करते हुए उसे अपने कब्जे में लेकर सरकारी बोर्ड लगाया गया। यहां प्रशासन की तरफ से मुनादी कराकर गांव वालों को इस संबंध में सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ग्लोकल यूनिवर्सिटी पहुंची। यहां ग्लोकल यूनिवर्सिटी का संचालन करने वाले अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीदी गई सार्वजनिक उपयोग (पट्टों) की भूमि को कुर्क करते हुए उस पर सरकारी बोर्ड लगाए गए।

गांव शाहपुर गाड़ा में बोर्ड लगाती राजस्व एवं पुलिस टीम

गांव शाहपुर गाड़ा में बोर्ड लगाती राजस्व एवं पुलिस टीम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed