फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   administration to prepare for tour of Chief Minister

मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी में जुटा प्रशासन

Sun, 20 Aug 2017 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 20 Aug 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के 21 अगस्त को सहारनपुर दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने सीएम के दौरे की तैयारियां तेज कर दीं हैं और रविवार तक सभी पेंडिंग कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सड़क से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर भाजपा कार्यकर्ता  भी दौरे को लेकर उत्साहित हैं।          
विज्ञापन

  
सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे। इसको लेकर प्रशासन तमाम व्यवस्था चाक चौबंद करने में पूरी शिद्दत से जुट गया है। अधिकारी  दिन भर शासन की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं वाली फाइलों को दुरुस्त करने में लगे रहे। सीएम के पूर्वाह्न 11 सरसावा एअरफोर्स स्टेशन पर राजकीय विमान से पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री के खुर्जा मिल कालोनी में निरीक्षण के लिए जा सकते हैं।  इस दौरे में मंडलीय समीक्षा और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देने का कार्यक्रम की भी संभावना है।  माना जा रहा है कि  मुख्यमंत्री कहीं का भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं। अधिकारी इसको लेकर भी अलर्ट हैं।  शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई कार्य भी जोर शोर से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला अस्पताल में युद्ध स्तर पर साफ सफाई से लेकर अन्य व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा रही हैं। कर्मचारियों से लेकर अधिकारी तक तमाम व्यवस्थाओं में दिन भर जुटे रहे। उनके आने के संभावित रूट पर भी  दिन भी कार्य चलता रहा। उधर भाजपा कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री की दौरे को लेकर उत्साहित नजर आए।  अपर जिलाधिकारी एसके दूबे ने बताया कि सीएम का 21 अगस्त को सहारनपुर दौरा तय है। मगर अभी तक कार्यक्रम नहीं आया है। इसके देर रात तक आने की संभावना है।       

शहर में रहेगा रूट डायवर्जन
मुख्यमंत्री के सोमवार को संभावित दौरे को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है। सुबह 6 बजे से रूट डायवर्जन प्रभावी कर दिया जाएगा। डायवर्जन को कड़ाई से लागू कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। 

सोमवार को सहारनपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरे पर आ रहे हैं। यहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ जनमंच में सभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के शहर में कार्यक्रम के चलते शहर का रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है। रूट डायवर्जन सोमवार को सुबह 6 बजे से लागू हो जाएगा। डायवर्जन के दौरान किसी को भी शहर की ओर आने नहीं दिया जाएगा। 

यह रहेगा रूट डायवर्जन 
- दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) जिन्हें अंबाला की ओर जाना है  वे नानौता में संजय चौक से नकुड़, गंगोह के रास्ते सरसावा होकर जाएंगे।
- दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) जिन्हें मुजफ्फरनगर या देहरादून की ओर जाना है वे नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे। 
- अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है वे सरसावा से नकुड़, गंगोह, नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे। 
- अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) जिन्हें देहरादून व मुजफ्फरनगर की ओर जाना है वे शाहजहांपुर से चिलकाना, गंदेवड़, कलसिया, छुटमलपुर होते हुए देहरादून, मुजफ्फरनगर जाएंगे। 
- विकासनगर, बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है वे कलसिया तिराहे से छुटमलपुर, गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता होकर जाएंगे। 
- देहरादून, हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली) जिन्हें अंबाला रोड की ओर जाना है वह छुटमलपुर से गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता, गंगोह, नकुड़, सरसावा होते हुए जाएंगे। 
- देहरादून की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली) जिन्हें शामली, दिल्ली जाना है वे गागलहेड़ी से नांगल, देवबंद, बड़गांव, नानौता होकर जाएंगे। 
- बेहट रोड, देहरादून रोड, टपरी रोड, बड़गांव रेाड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड एवं चिलकाना रोड से नगर क्षेत्र की ओर किसी भी प्रकार का भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली) को निर्धारित अवधि में नहीं आने दिया जाएगा। 

- मंडी समिति की ओर से किसी भी प्रकार का भारी वाहन कार्यक्रम समाप्ति तक अंबाला रोड की ओर नहीं आएगा। 
- अंबाला रोड फायर सर्विस स्टेशन जनमंच की ओर जाने वाला मार्ग आवागमन के लिये पूर्णतया बंद रहेगा। 
- हसनपुर चौक से व मानकमउ से सर्किट हाउस की ओर किसी भी प्रकार का वाणिज्यिक वाहन नहीं जाएगा। 

यहां होगा पार्किंग स्थल 
- सर्किट हाउस पर पार्किंग, सर्किट हाउस के सामने खाली पड़े ग्राउंड पर होगी। 
- जनमंच पर पार्किंग व्यवस्था, जनमंच के पार्किंग स्थल पर मीडिया कर्मियों के लिये एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं, लाभार्थियों के वाहनों की पार्किंग रोडवेज बस स्टैंड केे सामने टैक्सी, बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन, माल गोदाम पर होगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed