{"_id":"62376afb8f9523326441b950","slug":"administration-team-won-friendship-cricket-match-saharanpur-news-mrt581140250","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की टीम ने मैत्री क्रिकेट मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की टीम ने मैत्री क्रिकेट मैच जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला प्रशासन एकादश और मीडिया इलेवन के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। प्रशासन की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर मीडिया की टीम को 74 रनों से हराकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एडीएम वित्त रजनीश मिश्रा को मिला।
महानगर के मल्हीपुर रोड स्थित नालंदा वर्ल्ड स्कूल ग्राउंड पर जिला प्रशासन सहारनपुर और मीडिया कर्मियों की टीमों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच हुआ। जिला प्रशासन एकादश में एडीएम वित्त रजनीश कुमार मिश्रा, एसपी सिटी राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी, अपर नगर आयुक्त राजेश कुमार यादव, जीएम ललित, एआरटीओ आरपी मिश्रा, एसडीएम संजीव कुमार, एडीईओ मनोज कुमार, नवीन राठौर फार्मेसिस्ट, पीयूष राणा ,सुभाष कुमार ,राघव, बलविंदर सिंह संधू, वीरेंद्र राणा शामिल रहे।
मीडिया इलेवन में अश्वनी त्रिपाठी, देवेश त्यागी, सर्वेंद्र पुंडीर, सैयद मशकूर, दीपेंद्र मोटवाल, रोशन गिरी, अमित गुप्ता, काशिफ खान, अनिल कटारिया, अनिल चौधरी, संजीव शर्मा, दीपक चंदेल, दानिश खान, शिवमणि त्यागी, संकल्प नैब आदि शामिल रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन की टीम ने 20 ओवर में 214 रन बनाए। प्रशासन की ओर से संजीव एसडीएम रामपुर ने 23 गेंदों पर 54 रन , आरपी मिश्रा एआरटीओ ने 38 रन , राजेश यादव ने 35 गेंदों पर 64 रन बनाए। 215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया इलेवन 140 रन बनाकर आल आउट हो गई। मीडिया एलेवन की तरफ़ से काशिफ खान ने 5 छक्कों के साथ 30 गेंद पर 43 रन बनाए। एडीएम रजनीश मिश्रा ने 2 ओवर में 4 विकेट लिए। मनोज कुमार ने 2 ओवर में 3 विकेट लिए। ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले एडीएम एफ रजनीश कुमार मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मनोज कुमार, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज राजेश यादव और बेस्ट फील्डर एआरटीओ आरपी मिश्रा को चुना गया। नालंदा वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन सुभाष चौधरी, डायरेक्टर मयंक चौधरी, अंपायर आशु कश्यप उर्फ धोनी व विवेक शर्मा को सम्मानित किया।