फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Administration started acquisition of roadways buses

प्रशासन ने रोडवेज बसों का अधिग्रहण शुरु किया

Thu, 20 Jan 2022 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Administration started acquisition of roadways buses
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। जैसे जैसे चुनाव प्रक्रिया चलते वैसे ही बसों की डिमांड बढ़ती जाएगी। अभी सात बसें प्रशासन ने मांग ली है, मतदान तक इनकी संख्या 60 तक होगी। ऐसे में डिपो के बेड़े में बसें कम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लंबी दूरी की बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने से लंबे रूट की बसों का संचालन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

सहारनपुर रोडवेज डिपो के बेडे़ में वर्तमान में 199 बसें शामिल है। जिनमें से 166 निगम की और 33 बसें अनुबंधित है, लेकिन निगम की अधिकांश बसें सही कंडीशन में नहीं है। 166 बसों में से केवल 44 बसें की नई है, जिन्हें लंबी दूरी के रूट लखनऊ, गोरखपुर, दिल्ली, देहरादून, आगरा पर लगाया गया है, जबकि पुरानी बसों को लोकल मार्ग पर चलाया जा रहा है। अब विधानसभा चुनाव में मतदान कर्मियों को लाने और ले जाने, सुरक्षाकर्मियों को लाने और ले जाने के लिए अच्छी कंडीशन की बसें चाहिए। जनपद का फोर्स और अन्य सुरक्षा बल यहां 14 फरवरी के मतदान के बाद के अन्य जिलों में इन्हीं बसों से भेजा जाएगा। ऐसे में नई बसें ही डिपो की ओर से प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही सात बसें अधिग्रहीत कर ली हैं। बाकी करीब 55 बसों से अधिक की डिमांड रहेगी। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रशासन की डिमांड के अनुसार निगम की अच्छी कंडीशन की नई बसें भेजी जा रही है। जैसे-जैसे मांग आएगी बसों को भेजा जाएगा। ऐसे में लंबी दूरी की बसों का संचालन प्रभावित होना हाजमी है। लोकल मार्ग पर भी संचालन बाधित होगा, इन हालात में जो बसें बचेगी उन्हें ही लोकल मार्ग पर चलाया जाएगा। जिससे यात्रियों को परेशानी तो होगी। फिर भी प्रयास किया जाएगा कि सभी मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed