फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Administration ready to conduct fair, transparent and peaceful elections

निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने को प्रशासन तैयार

Mon, 10 Jan 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Administration ready to conduct fair, transparent and peaceful elections
सर्किट हाउस में पत्रकारो से वार्ता करते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदेश में चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। शनिवार को चुनाव आयोग की घोषणा के बाद रविवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तमाम व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद में दूसरे चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट और विधानसभा क्षेत्रवार आरओ भी नामित कर दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन अधिसूचना 21 जनवरी हो जारी होगी। नामांकन 28 जनवरी तक किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी रहेगी। मतदान 14 फरवरी और मतगणना 10 मार्च को होगी। निर्वाचन अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री भी प्रारंभ हो जाएगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी आरओ नामित किए गए
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद की सातों विधानसभा सीटों के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नामित किए हैं। बेहट विधानसभा सीट पर उप जिलाधिकारी बेहट रामजीलाल आरओ होंगे। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के आरओ उप जिलाधिकारी नकुड़ अजय कुमार अंबष्ट, नगर विधानसभा सीट पर नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी, सहारनपुर देहात पर उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव और देवबंद विधानसभा क्षेत्र में उप जिलाधिकारी देवबंद दीपक कुमार रिटर्निंग ऑफिसर नामित किए गए हैं। रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट के आरओ उप जिलाधिकारी रामपुर मनिहरान संजीव कुमार और गंगोह विधानसभा सीट पर अपर उप जिलाधिकारी संगीता राघव आरओ होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25.80 लाख से अधिक मतदाता, प्रत्याशियों के बनेंगे भाग्य विधाता
विधानसभा क्षेत्र ----- पुरुष ------ महिला ------ थर्ड जेंडर
बेहट --------------- 194140 ----- 175725 -------12
नकुड़ -------------- 186676 ----- 168052 ------- 07
नगर ---------------- 231949 ----- 209996 ------ 56
देहात --------------- 189877 ----- 168490 ------ 11
देवबंद---------------- 185901 ----- 161611 ----- 15
रामपुर मनिहारान --- 171597 ----- 151117 ----- 08
गंगोह ---------------- 204074 ----- 181055 ----- 17
योग ----------------- 1364214 ---- 1216046 ---- 126
एक नजर में मतदान केंद्र, मतदेय स्थल, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट
विधानसभा --- मतदान केंद्र -- मतदेय स्थल -- सेक्टर मजिस्ट्रेट -- जोनल मजिस्ट्रेट
बेहट ---------------- 216 ------------- 439 ------------- 37 ----------------- 03
नकुड़ ----------------- 225 ------------- 421-------------- 34 ----------------- 03
सहारनपुर नगर ------ 109 ------------- 477 ------------- 21 ----------------- 03
सहारनपुर ------------- 190 ------------ 396 ------------- 23 ------------------ 03
देवबंद ---------------- 177 ------------- 400 ------------- 36 -----------------03
रामपुर मनिहारान ---- 179 ------------- 364 ------------- 28 ---------------- 03
गंगोह ------------------ 212 ------------ 453 ------------- 37 ---------------- 04
योग ------------------- 1308 ----------- 2950 ----------- 219 --------------- 22
1478 मतदेय स्थलों पर होगी वेबकास्टिंग
विधानसभा क्षेत्र ------- वेबकास्टिंग
बेहट ---------------------- 219
नकुड़ --------------------- 124
सहारनपुर नगर ---------- 237
सहारनपुर ---------------- 197
देवबंद -------------------- 204
रामपुर मनिहारान ------- 182
गंगोह --------------------- 225
जनपद में सौ वर्ष से अधिक की आयु के 730 मतदाता
विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक आयु के 40606 मतदाता हैं। इनमें से 90 से 99 वर्ष के आयु वर्ग में 7216 मतदाता हैं। 100 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्ग में 730 मतदाता हैं। इसमें सबसे अधिक 130 मतदाता गंगोह विधानसभा क्षेत्र में और सबसे कम 74 वोटर सहारनपुर नगर सीट पर हैं।

40 लाख तक कर सकते हैं खर्च
जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि इस बार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी 40 लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं। सामान्य श्रेणी के प्रत्याशी के लिए जमानत राशि 10 हजार रुपये और अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के प्रत्याशी के लिए जमानत राशि पांच हजार रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed