{"_id":"64aadd2cbf80bca59c005a94","slug":"administration-issued-high-alert-citys-rivers-are-in-spate-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-5692-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट, शहर की नदियां उफान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट, शहर की नदियां उफान पर
विज्ञापन
हिंडन में फंसी बस से उतर नदी पार करते यात्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बारिश की वजह शहर की पांवधोई नदी में देर शाम पानी उफान पर आ गया, जो धोबीघाट पर सड़क पर फैल गया। ढमोला नदी का जलस्तर बढ़ता देखकर प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया। जिलाधिकारी ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाया है।
पांवधोई नदी में पाने आने के बाद से लोगों में दहशत फैल गई है। इसके साथ ही ढमोला नदी का जल स्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, ढमोला नदी का जल स्तर अभी ओर बढ़ेगा। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी ने की है। इसी को देखते हुए ढमोला नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा जा रहा है। वहीं, प्रशासन ने भी शिविर लगाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। बाढ़ चोकियाें पर तैनात कर्मचारियों को भी सतर्क किया है। पल-पल की जानकारी रखी जा रही है।
विज्ञापन
जनपद व तहसील मुख्यालयों पर कंट्रोल रूम स्थापित
बरसाती नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी ने जनपद व तहसील मुख्यालयों पर कंट्रोम रूम स्थापित करा दिए हैं। कलक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 0132-2723971, 0132-2723344 है। नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 8477008027, 8477008015 है। सदर तहसील का दूरभाष नंबर 8267029340 है।
विज्ञापन
ढमोला नदी का जलस्तर बढ़ेगा। क्योंकि पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते बरसाती नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। ढमोला नदी का जलस्तर अभी बढ़ेगा। इसी को देखते हुए प्रशासन की ओर से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए जाने की व्यवस्था कर दी गई है। -डा. दिनेश चंद्र, जिलाधिकारी