{"_id":"647f72937d4ce651a603f606","slug":"administration-is-busy-preparing-for-kanwar-yatra-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-3788-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रशासन कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रशासन कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अपनी तैयारी में जुट गया है। महानगर के कैमरों के अलावा कांवड़ यात्रा मार्ग पर 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पूरी कांवड़ यात्रा की निगरानी कैमरों से की जाएगी। एक जुलाई से महानगर में यातायात डायवर्जन कार्ययोजना लागू कर दी जाएगी।
इस बार शिवरात्रि पर्व 15 जुलाई को मनाया जाएगा। एक जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी।शासन से भी कांवड़ यात्रा मार्ग के सभी जिलों के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा को शांति पूर्वक संपन्न कराने के दिशा निर्देश मिल गए है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। महानगर में नगर निगम के आईसीसीसी केंद्र से कांवड़ यात्रा निगरानी की जाएगी। इसके अलावा गागलहेड़ी से लेकर सरसावा तक भी 60 कैमरे लगाए जाएंगे। पूरे मार्ग पर रात्रि में पथ प्रकाश की व्यवस्था रहेगी। महानगर में घंटाघर, सपना सिनेमा, देहरादून चौक, जेल चुंगी चौक, डॉ आंबेडकर चौक पर ही वाहनों की आवाजाही रहेगी। पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग को बैरिकेडिंग लगा कर कवर किया जाएगा। ड्रोन कैमरों से भी कांवड़ यात्रा की निगरानी की जाएगी।
एसएसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन कार्ययोजना बनाई जा रही है, जिसे एक जुलाई से लागू किया जाएगा। 20 जून तक सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। पुलिस के अलावा प्रशासनिक कर्मचारियों की डयूटी भी तय कर दी जाएगी। एक जुलाई से सभी कांवड़ यात्रा ड्यूटी पर रहेंगे।