{"_id":"62965f755a19725f46663d34","slug":"administration-demolished-the-encroachment-of-chandwali-pond-saharanpur-news-mrt5909878162","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने चांदवाली तालाब पर किए अतिक्रमण को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने चांदवाली तालाब पर किए अतिक्रमण को किया ध्वस्त
विज्ञापन
चांदवाली तालाब पर किए अतिक्रमण को ध्वस्त करती जेसीबी
- फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। एसडीएम की अगुवाई वाली राजस्व टीम ने मंगलवार को कसबे के चांद वाली तालाब पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि भारी पुलिस बल के सामने किसी ने विरोध नहीं किया।
एसडीएम देवबंद दीपक कुमार ने बताया कि नागल में चांद वाली नाम का तालाब है। इसका रकबा करीब 11 बीघा है, लेकिन मौके पर 20 लोगों ने अस्थायी रूप से टीन शेड आदि डालकर कब्जा किया हुआ था। कई बार की चेतावनी के बाद भी अतिक्रमणकारियों ने इसे खाली नहीं किया। इस पर मंगलवार को राजस्व टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। जहां जेसीबी की मदद से टीन शेड और दीवारों को धराशाई कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस की मौजूदगी के चलते कोई विरोध तो नहीं कर सका। लेकिन लोगों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। तालाब पर एक विद्यालय संचालक ने कब्जा किया हुआ है, जिसे राजस्व टीम ने नहीं हटवाया।
इस मौके पर तहसीलदार देवबंद तपन मिश्रा, राजस्व निरीक्षक रिजवान अली, राजकुमार आदि मौजूद रहे। उधर, एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि तालाब को पूरी तरह कब्जा मुक्त कराया जाएगा। यदि आज शाम तक कोई अतिक्रमण बाकी रहता है तो कल फिर अभियान चला कर कब्जा हटवाया जाएगा।

चांदवाली तालाब पर जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन