फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Administration busy in preparations for B.Ed entrance exam

बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Fri, 07 Aug 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Administration busy in preparations for B.Ed entrance exam
सहारनपुर। नौ अगस्त को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। डीएम अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने डीएम को बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा के लिए जनपद में आठ केंद्र बने हैं, जिन पर 3974 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। डीएम ने एसपी सिटी को सभी केंद्रों के साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात करने के साथ ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा परीक्षा सामग्री के उठान के लिए प्रात: 04:30 बजे और सुबह साढ़े आठ बजे सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए। केंद्र व्यवस्थापकों को समय से केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए। प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट के लिफाफे खोलते और सील करते समय वीडियोग्राफी कराने को कहा गया। अभ्यर्थियों के साथ ही कर्मचारी भी मोबाइल केंद्र के भीतर नहीं ले जा सकेंगे। मोबाइल आदि रखने के लिए केंद्रों पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कार्मिकों और अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही केंद्र में एंट्री दी जाएगी। प्रत्येक व्यक्ति के मुंह पर मास्क और हाथ में ग्लब्स होंगे। सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेल यातायात की व्यवस्था करने के लिए डीआरएम को पत्र लिखे जाने की बात कही।
विज्ञापन

सचल दस्तों का गठन
बीएड प्रवेश परीक्षा पर नजर रखने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने दो सचल दस्तों का गठन किया है। पहले दस्ते में जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दूबे इंचार्ज रहेंगे। सहायक अध्यापक अमरेश कुमार और प्रवक्ता चंचल गर्ग व रेखा शर्मा सदस्य बनाई गई हैं। दूसरे दस्ते में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय बालमुकुंद प्रसाद इंचार्ज और सहायक अध्यापक धर्मवीर सिंह व प्रवक्ता शोभना अग्रवाल व उजमा सदस्य बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed