फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Administration again sent notice to Darul Uloom

Saharanpur News: दारुल उलूम को प्रशासन ने फिर भेजा नोटिस

Wed, 31 Jan 2024 02:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 31 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Administration again sent notice to Darul Uloom
देवबंद(सहारनपुर)। दारुल उलूम में बिना अनुमति निर्माण कार्य कराए जाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। संस्था द्वारा अभी तक कंपाउंड भवनों के विस्तृत मानचित्र प्राकलन सहित जमा न कराए जाने के चलते एसडीएम अंकुर वर्मा ने फिर से दारुल उलूम को नोटिस जारी किया है। वहीं, प्रकरण को उठाने वाले बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

दारुल उलूम परिसर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य कराए जाने के मामले को वर्ष 2019 में बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने उठाया था। जिसमें शासन स्तर से जांच के आदेश हुए थे। इसमें तत्कालीन डीएम आलोक कुमार पांडेय व एसएसपी दिनेश कुमार पी. ने इसकी जांच की थी। जिसमें हेलीपैड का निर्माण होने नहीं पाया गया था, लेकिन बिना अनुमति लाइब्रेरी और अन्य निर्माण कार्य होना मिला था। जिसमें भवन को लेकर रिपोर्ट मांगी गई थी और कंपाउंडिंग की गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास त्यागी ने कहा कि संस्था की ओर से प्रशासन को अभी तक कोई जवाब नहीं दिया जा रहा और न ही अभी तक विस्तृत मानचित्र प्राकलन सहित जमा कराया गया है। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को एसडीएम ने फिर से संस्था को नोटिस भेजा है। त्यागी ने प्रशासन से अवैध निर्माण कराने वाले जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इस पर संस्था का कोई भी जिम्मेदार बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed