फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ADG reviewed security arrangements at the Siddha Peeth.

Saharanpur News: एडीजी ने सिद्धपीठ में लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

Wed, 07 Oct 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 07 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
ADG reviewed security arrangements at the Siddha Peeth.
शाकंभरी/बेहट। शारदीय नवरात्र में सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में लगने वाले मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। मंगलवार को मेरठ एडीजी भानु भास्कर ने अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

शाकंभरी जाने से पहले एडीजी के बेहट तहसील पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद एडीजी अधिकारियों के साथ सिद्धपीठ पहुंचे। उन्होंने पहले धार्मिक मान्यता के अनुसार पहले बाबा भूरे देव के दर्शन किए और उसके बाद मां शाकंभरी देवी के दरबार में मत्था टेका।
विज्ञापन

मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। एडीजी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अलग पुलिस चौकी स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए स्पष्ट किया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed