फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ADG inspected the jail

एडीजी ने किया जेल का निरीक्षण

Wed, 23 Oct 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
ADG inspected the jail
जिला कारागार का निरीक्षण कर लौटते एडीजी जोन प्रशांत कुमार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन पुलिस लाइंस में अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। दोपहर बाद उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एडीजी प्रशांत कुमार ने पुलिस राजपत्रित एवं नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने महिला उत्पीड़न, एससी, एसटी उत्पीड़न के मामले एवं सामाजिक अपराधों के मामलों में पैरवी करने के निर्देश दिए। महिला उत्पीड़न एवं एससी, एसटी के मामलों में जिन लोगों को मुआवजा दिया जाना हैं, उन्हें मुआवजा दिलाया जाए। पॉक्सो एक्ट के मामलों में त्वरित पैरवी कराई जाए। गैंगस्टर के मामलों की संपत्ति जब्तीकरण की जाए। उन्होंने खनन, आबकारी, पेड़ कटान वन्य जीव जंतु से संबंधित अपराधों को सख्ती से रोके जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों के साथ बैठक की शासन की अपेक्षाओं के बारे में बताया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों से समस्याएं पूछीं। उन्होंने समन्वय बनाने के लिए कहा। दोपहर बाद एडीजी ने सहारनपुर जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में बंदियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं पूछीं। कोर्ट से संबंधित समस्याओं, पेशी के बारे में जानकारी की। जेल में चिकित्सा, भोजन व्यवस्था देखी, सफाई व्यवस्था देखी। इसके बाद गागलहेड़ी के कैलाशपुर में लोगों से संवाद किया। शाम को दो दिवसीय दौरे के बाद एडीजी मेरठ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed