फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Additional Director inaugurated the massive cow protection center

गोसंरक्षण केंद्र का उदघाटन

Fri, 05 Mar 2021 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Additional Director inaugurated the massive cow protection center
बेहट के कलसिया के पास गो संरक्षण केंद्र का शुभारंभ करते अपर निदेशक डॉ. हरपाल सिंह व अन्य - फोटो : SAHARANPUR
अपर निदेशक ने किया वृहद गोसंरक्षण केंद्र का उद्घाटन
विज्ञापन

बेहट। कलसिया के पास उसंड़ रोड पर नवनिर्मित गो संरक्षण केंद्र का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। इस मौके पर अपर निदेशक ग्रेड-2 डॉ. हरपाल सिंह ने केंद्र को स्वावलंबी बनाने के लिए वर्णी कंपोस्ट विधि से गोबर की उपयोगिता एवं पंचगव्य तैयार करने की जानकारी दी।

कलसिया में पशुपालन विभाग की ओर से गो संरक्षण के लिए करीब एक करोड़ 20 लाख की लागत से इस गोशाला का निर्माण कराया गया है। इसका शुक्रवार को सहारनपुर मंडल के अपर निदेशक ग्रेड-2 डॉ. हरपाल सिंह एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सक्सेना ने उद्घाटन किया। गो संरक्षण केंद्र के संचालन का दायित्व कस्तूरी देवी स्मारक गोशाला समिति गांव कालूवाला पहाड़ीपुर को दिया गया है। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी कलसिया डॉ. अनिल कुमार, पशु चिकित्साधिकारी मुजफ्फराबाद डॉ. अशोक कुमार गिल, आरएसएस के विभाग प्रचारक प्रवीण कुमार, जिला प्रचारक अखिलेश सिंह, सुरेंद्र सिंह पूर्व भाजपा अध्यक्ष, सुनील गुप्ता, अनिल सिंघल, दिनेश सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed