{"_id":"6310ecd765c81b310e484a7b","slug":"additional-coaches-will-be-installed-in-two-trains-for-the-convenience-of-the-passengers-saharanpur-news-mrt603439815","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों की सुविधा के लिए दो ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों की सुविधा के लिए दो ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। छह सितंबर से 14 सितंबर तक सहारनपुर से होकर जाने वाली 14 ट्रेनें रद्द रहेंगी। ऐसे में रेल यात्रियों को परेशानी न हो, इसलिए दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इससे रेल यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी।
अगले सप्ताह से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने जा रही है। फिरोजपुर मंडल के अधीन बड़ी ब्राहमणां स्टेशन पर सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनल स्थापित किया जाएगा। यह कार्य पठानकोट-जम्मूतवी रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग सेक्शन में चल रहा है, जो 14 सितंबर तक चलेगा। ऐसे में सहारनपुर से होकर जाने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस सहित 14 ट्रेनें छह सितंबर से 14 सितंबर तक रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों के रद्द होने से रेल यात्रियों के सफर पर कोई असर नहीं पड़े, इसलिए गाड़ी संख्या 12231-32 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 18477-78 पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस में कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। लखनऊ-चंडीगढ़ में एक सितंबर से 30 सितंबर तक एक अतिरिक्त वातानुुकूलित प्रथम श्रेणी कोच लगाया जाएगा। इसी तरह चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में चार सितंबर से तीन अक्तूबर तक वातानुुकूलित प्रथम श्रेणी कोच लगेगा। पुरी-ऋषिकेश उत्कल कलिंग एक्सप्रेस में एक सितंबर से 16 सितंबर तक एक अतिरिक्त कोच स्लीपर लगाया जाएगा। अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि ट्रेनों में रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कदम उठाया है।