{"_id":"674b536720af236f5f03ff54","slug":"add-136-people-getting-married-under-the-chief-ministers-mass-marriage-scheme-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-137179-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दांपत्य जीवन में बंधें 136 जोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दांपत्य जीवन में बंधें 136 जोड़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। मुजफ्फराबाद। नानौता में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नानौता व गंगोह ब्लॉक के 83 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जबकि मुजफ्फराबाद में 53 जोड़ों को दांपत्य जीवन में बांधा गया।
नानौता के किसान सेवक इंटर कॉलेज में शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक चौधरी कीरत सिंह, ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा, समाज कल्याण अधिकारी अर्चना सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर दिया। इस दौरान हिंदू रीति रिवाज से 74 जोड़ों ने फेरे लिए तो वहीं नौ जोड़ों का निकाह मुस्लिम रीतिरिवाज से कराया गया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण पुष्पा शर्मा, पूर्व डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, मंडल अध्यक्ष मनोज राणा ठसका, बीडीओ नानौता मनोज कुमार सागर, बीडीओ गंगोह कौशल कुमार, अजीत सिंह राणा, सत्यपाल सिंह, एडीओ सुभाष सैनी आदि रहें।
उधर, मुजफ्फराबाद स्थित एक गार्डन में 31 मुस्लिम जोड़ों तथा 22 हिंदू युगलों का धार्मिक रीति-रीवाज से विवाह संपन्न कराया गया। बेहट से सपा विधायक उमर अली खान, पूर्व विधायक नरेश सैनी और ब्लॉक प्रमुख पति योगेश पुंडीर ने नव दंपति को सुखद भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस दौरान नव विवाहितों को उपहार आदि भी भेंट किए गए। हिंदू युवक-युवतियों का विवाह पंडित अमरदीप और मुस्लिम युवक-युवतियों का निकाह मौलवी मुर्तजा ने कराया।