{"_id":"67e6f406e3e766027500a917","slug":"ad-health-took-cognizance-and-removed-the-notice-placed-outside-the-ultrasound-room-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-145834-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एडी हेल्थ ने लिया संज्ञान, अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर लगी नोटिस हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एडी हेल्थ ने लिया संज्ञान, अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर लगी नोटिस हटाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर चस्पा किए गए अजीबो-गरीब नोटिस का अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने संज्ञान लिया है। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और चस्पा नोटिस हटा दिए गए। इन नोटिसों की अस्पताल में खूब चर्चा रही।
दरअसल, बृहस्पतिवार को एसबीडी जिला अस्पताल में इलाज की व्यवस्था का लाइव किया था। इस दौरान अल्ट्रासाउंड कक्ष से लेकर डिजिटल और सामान्य एक्सरे कराने के लिए मरीज बाहर बैठे मिले थे। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर स्टाफ की कमी के दो नोटिस चस्पा मिले थे, जिन पर स्टाफ की कमी के लिए शासन में बात करें, लिखा था।
इसे लेकर अमर उजाला ने 28 मार्च के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। अजीबो-गरीब नोटिस चस्पा होने का मामला स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो खलबली मच गई। जिला अस्पताल में भी हर कोई नोटिस को लेकर चर्चा करते नजर आए। एडी हेल्थ डॉ. आलोक रंजन ने नोटिस को गंभीरता से लिया। इसके बाद नोटिस हटा दिए गए।