फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Activities going on in the name of survey weaken trust: Madani

सर्वे के नाम पर चल रहीं गतिविधयां विश्वास को कमजोर करने वाली: मदनी

Thu, 28 Nov 2024 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Activities going on in the name of survey weaken trust: Madani
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि सर्वे के नाम पर की जा रही गतिविधियां विश्वास को कमजोर कर रही हैं। यह अशांति, सामाजिक भेदभाव और चिंता का कारण बन रही हैं।
विज्ञापन

मौलाना महमूद मदनी ने बुधवार को मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि मंदिर-मस्जिद के नाम पर देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने की घटनाओं पर रोक लगाना और कानून-व्यवस्था व सामाजिक सौहार्द कायम रखने के लिए हस्तक्षेप करना बेहद जरूरी है। कहा कि पूजा स्थलों से संबंधित विशेष कानून (प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991) सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करने और पूजा स्थलों से विवादों को उत्पन्न करने पर रोक लगाने के लिए बनाया गया था ताकि बाबरी मस्जिद जैसी त्रासदी की पुनरावृत्ति न हो। मदनी ने पत्र में इस समस्या का स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के जरिए समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed