फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Activists of Bhakuyu Bedi demonstrated

भाकियू बेदी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

Fri, 05 Mar 2021 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Activists of Bhakuyu Bedi demonstrated
कोलकी टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर रहे यूनियन कार्यकर्ताओं को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : SAHARANPUR
भाकियू बेदी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

गागलहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन बेदी के कार्यकर्ताओं ने कोलकी टोल पर धरना प्रदर्शन करते हुए स्थानीय लोगों के लिए टोल टैक्स को फ्री किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय के लिए टोल के बैरियर खोलकर टोल फ्री भी कराया। बाद में जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया गया।

शुक्रवार दोपहर बाद भारतीय किसान यूनियन बेदी के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित कोलकी टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने टोल को अवैध बताते हुए यहां से हटाए जाने की मांग की। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने बताया कि यहां टोल अवैध लगा हुआ है। इसे हटाया जाने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का टोल कर्मी उत्पीड़न कर गुंडागर्दी दिखाते है। इस दौरान यूनियन कार्यकर्ताओं ने टोल के बैरियर खोलकर कुछ समय के लिए वाहनों को फ्री में निकलवाया। यूनियन के कार्यकर्ताओं ने टोल मैनेजर रविन्द्र पाल को डीएम के नाम ज्ञापन भी सौंपा। धरने में राष्ट्रीय सचिव नौशाद, राष्ट्रीय प्रतिनिधि राहुल शर्मा, प्रदेश सचिव राव रियाज, जिलाध्यक्ष तोहिद अली, प्रिंस चौधरी, राव पप्पू, कमाल, नसीर, नसीबुरह्मान, इसम सिंह, करीमुद्दीन, मन्नान, हारून मलिक, समीर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed