फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Activists involved in making candidates victorious: Rudrasain

प्रत्याशियों को विजयी बनाने में जुटे कार्यकर्ता: रूद्रसैन

Fri, 12 Mar 2021 09:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Activists involved in making candidates victorious: Rudrasain
प्रत्याशियों को विजयी बनाने में जुटे कार्यकर्ता : रूद्रसैन
विज्ञापन

सहारनपुर। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि पार्टी के समर्पित एवं मजबूत प्रत्याशियों को जिला पंचायत चुनाव में उतारा जाएगा। सभी कार्यकर्ता अभी से प्रत्याशियों को विजयी बनाने में जुट जाएं।

शुक्रवार को अंबाला रोड स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने की रणनीति पर मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की 49 सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। प्रत्याशियों के आवेदन आ रहे हैं। पार्टी के लिए समर्पित और जिताऊ प्रत्याशियों को ही चुनाव में उतारा जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी जगपाल दास गुर्जर ने कहा कि कार्यकर्ता स्वयं को प्रत्याशी मानकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। पार्टी हाईकमान जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेगा सभी कार्यकर्ता उसे विजयी बनाने के लिए जुट जाएंगे। वरिष्ठ नेता ओमी पंवार और महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान ने भी विचार रखे। इस दौरान प्रवीन बांदूखेड़ी, राव वजाहत, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आकाश पंवार खटीक, हनीफ तेली, अच्छन यादव, सुरेश पुंडीर, शाहिद अंसारी, हसीन कुरैशी, वीरेंद्र तोमर, तुषार गोयल, सचिन चौधरी, वेदपाल पटनी, हाजी इसरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed