फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Action will be taken on driving heavy vehicles without fitness papers

फिटनेस के बगैर ना हो भारी वाहनों का संचालन

Sat, 30 Jan 2021 10:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on driving heavy vehicles without fitness papers
बिना फिटनेस कागजात के भारी वाहन चलाने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

सहारनपुर। सड़क सुरक्षा माह के तहत संभागीय परिवहन विभाग की ओर से टीपी नगर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों से कहा कि भारी वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र अवश्य प्राप्त करें। इसमें लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चालकों से शराब के नशे में वाहन नहीं चलाने की अपील की गई।
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कपिल देव सिंह ने निर्देश दिया कि ट्रांसपोर्ट कारोबारी हर माह शिविर लगाकर ट्रक चालकों और अन्य सहयोगियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। भारी वाहनों के चालक अक्सर लंबी सफर करते हैं। इसलिए उनके स्वास्थ्य का नियमित परीक्षण कराएं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा ने ओवरलोडिंग न करने और तेज रफ्तार में वाहन न चलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राधेश्याम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अजीत श्रीवास्तव, यात्री कर अधिकारी खेमानंद पांडेय, संभागीय निरीक्षक अमित सैनी, सहारनपुर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रित चावला, पीपी सिंह, ललित पोपली, मुकेश दत्ता, जुलफाम, राजीव कालिया, पुरुषोत्तम, प्रेम शर्मा, निशा साहनी सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed