फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Action will be taken if more than two lakh cash is received without forms

Saharanpur News: बिना प्रपत्रों के दो लाख से अधिक नकदी मिली तो होगी कार्रवाई

Tue, 25 Apr 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 25 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if more than two lakh cash is received without forms
सहारनपुर। नगरीय निकाय चुनाव में चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रशासन द्वारा गठित उडनदस्ते सक्रिय हो गए हैं। चेकिंग के दौरान यदि किसी व्यक्ति के पास दो लाख रुपये से अधिक की नकदी पाई गई तो उसे संबंधित अभिलेख दिखाने होंगे। प्रपत्र नहीं दिखाने पर उस धनराशि को जब्त कर कार्रवाई की सूचना आयकर विभाग को भी दी जाएगी।
विज्ञापन


नगरीय निकाय चुनाव में प्रतीक चिह्न आवंटन के बाद चुनाव प्रचार ने गति पकड़ ली है। चुनाव में आदर्श अचार संहिता का पालन कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने उडनदस्तों का गठन किया है। उडनदस्ते नकदी, अवैध शराब, संदेहास्पद वस्तुओं के साथ ही शस्त्रों की आवाजाही आदि पर नजर रखे हुए है चेकिंग की कार्रवाई की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। किसी व्यक्ति के पास दो लाख रुपये से अधिक की नकदी मिलने पर उसे संबंधित अभिलेख दिखाने होंगे। यदि प्रपत्र नहीं दिखाए तो नकदी को जब्त कर उसकी सूचना आयकर विभाग को भी दी जाएगी। उडनदस्तों द्वारा चेकिंग की कार्यवाही मतदान समाप्त होने तक चलेगी।
विज्ञापन


निगरानी के लिए 14 उडनदस्ते गठित

जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने नगरीय निकायों के चुनाव पर निगरानी के लिए 14 उडनदस्तों का गठन किया है। इनमें 28 अधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें नगर निगम चुनाव के लिए छह उडनदस्ते शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगरीय निकायों चुनाव में निगरानी के लिए उडन दस्ते सक्रिय हो गए हैं। चेकिंग के दौरान यदि किसी व्यक्ति के पास दो लाख रुपये से अधिक की नकदी मिलती है तो उसे अभिलेख दिखाने होंगे। प्रपत्र नहीं दिखाने पर नकदी को जब्त करने के साथ ही उसकी सूचना आयकर विभाग को भी दी जाएगी। - रजनीश कुमार मिश्र, उप निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed