फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   action taken on negligence

लापरवाही करने पर गिरी गाज

Sun, 17 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 17 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के कर्मचारियों का अमानवीय चेहरा सामने आया है। एक महिला को संक्रमण वार्ड में कर्मचारियों ने लावारिस छोड़ दिया। चार दिन तक महिला जमीन में पड़ी तड़पती रही।
विज्ञापन


उपचार करना तो दूर किसी ने उसके पास जाकर भी नहीं देखा। मामला सार्वजनिक हुआ और प्रमुख सचिव तक पहुंचा तब जाकर जिला अस्पताल प्रशासन की नींद टूटी। प्रमुख सचिव ने अपर निदेशक को मामले की जांच के आदेश दिए है। 
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व 108 एंबुलेंस एक महिला को गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंची थी। अस्पताल कर्मचारियों ने मामला संक्रमण का बताकर संक्रमण वार्ड में भेज दिया। संक्रमण वार्ड में भेजने के बाद महिला की न किसी चिकित्सक ने और न किसी कर्मचारी ने सुध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे महिला की हालत ओर बिगड़ गई। अमानवीयता की हद तो यह हो गई कि महिला बेड से नीचे गिर गई तो चार दिन तक जमीन पर ही पड़ रही। किसी भी कर्मचारी ने उसे जमीन से उठाकर बेड पर लिटाने तक की जहमत नहीं उठाई।  


महिला की हालत इतनी खराब बतायी जा रही है कि वह अभी तक अपनी पहचान तक नहीं बता पा रही है। कर्मचारियों की इस अमानवीयता पूर्ण लापरवाही का मामला सोशल मीडिया के जरिए प्रमुख सचिव तक जा पहुंचा। इस पर प्रमुख सचिव ने मामले में गंभीरता जताते हुए स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक को जांच के आदेश दिये है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed