फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Action on Kairana MLA inspired by politics says Chandrasekhar

कैराना विधायक नाहिद हसन पर कार्रवाई राजनीति से प्रेरित : चंद्रशेखर 

Sun, 14 Feb 2021 01:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Action on Kairana MLA inspired by politics says Chandrasekhar
समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन - फोटो : social media

सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि कैराना विधायक नाहिद हसन और उनका परिवार हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों का पैरोकार रहा है। आरोप लगाया कि उनके खिलाफ की गई गैंगस्टर की कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित है। सपा कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन


 शनिवार को सरसावा के सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से कैराना विधायक नाहिद हसन और पूर्व सांसद तबस्सुम हसन के साथ है।  सपा का एक एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि  कैराना विधायक की लोकप्रियता से घबराकर सत्ता दल के लोगों के इशारे पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। वसीम चौधरी एवं चौधरी सलीम अख्तर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की कार्यशैली से राजनीतिक विद्वेष की भावना प्रदर्शित हो रही है। सपा विधायक और उनकी माता सहित 38 लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भाजपा की हताशा को दर्शा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई पर नाराजगी जताई   
अंबेहटा में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड ने कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई करने पर नाराजगी जताई और सरकार से विधायक के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग की है। 

मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड  के जिलाध्यक्ष सऊद आलम ने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कैराना विधायक के विरुद्ध की गई गैंगस्टर की कार्रवाई इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि सही बात कहने वालों के विरुद्ध संगीन धारा में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कैराना विधायक नाहिद हसन के विरुद्ध की कार्रवाई को वापस लेने की मांग की। इसमें सपा के नगर अध्यक्ष आसिफ रशीद साबरी, पूर्व सभासद चौधरी फैयाज अहमद, रिजवान अहमद नेताजी, राहुल जैन, अनूप कश्यप, हरीश आदि मौजूद रहे। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed