{"_id":"687fdc93a30c2210990779e4","slug":"action-decided-against-block-education-officer-bsa-sent-letter-to-headquarters-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-154653-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खंड शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई तय, बीएसए ने मुख्यालय को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खंड शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई तय, बीएसए ने मुख्यालय को भेजा पत्र
विज्ञापन
- बीएसए कार्यालय में हंगामे का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कथित तौर पर हंगामा करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। उधर, कई शिक्षक नेताओं ने खंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क कर घटना की जानकारी ली, लेकिन वे मामले को टाल गए। मामला विभाग में दिनभर चर्चाओं का विषय बना रहा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल ने बताया कि गंगोह के खंड शिक्षा अधिकारी अंबिका प्रसाद ओझा लगातार कार्य में लापरवाही बरत रहे थे। विभागीय निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। जब उन्हें विद्यालयों के पेयरिंग के संबंध में सूचना देने को कहा गया तो वह आपा खो बैठे। उन्होंने कार्यालय में हंगामा करते हुए सारी हदें पार कर दी। गिलास उठाकर मेज पर पटका, जिससे मेज पर बिछा शीशा टूट गया। कर्मचारियों ने किसी तरह उन्हें समझाकर कार्यालय से बाहर किया। ऐसे में कार्रवाई के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है।
उधर, घटना के बाद से खंड शिक्षा अधिकारी लोगों से मिलने से बच रहे हैं। कई शिक्षक नेताओं ने मंगलवार को उनसे फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने प्रकरण में ज्यादा बात करने से इंकार कर दिया। कुछ शिक्षक नेता उनके घर पर भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। खंड शिक्षा अधिकारी से अन्य माध्यम से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने मीडिया से बात करने से मना कर दिया।