फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   acting Saint Ravidas Leela

संत रविदास की लीलाओं का मंचन

Tue, 30 Jan 2018 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Tue, 30 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
acting Saint Ravidas Leela
देवबंद में संत रविदास की लीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में रविदास मार्ग स्थित जाटव नगर में रविदास की कथा सुनाई गई और लीलाओं का मंचन किया गया। 
विज्ञापन


श्री रविदास समाज विकास समिति की ओर से हुए कार्यक्रम में सोनू गौतम एंड पार्टी ने संत के जीवन से जुड़े प्रसंगों से लेकर ‘मन चंगा तो कठोती में गंगा’ के संदेश पर आधारित लीलाओं का मंचन किया गया।

कार्यक्रम से पूर्व संत शिरोमणि के मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण मुख्य अतिथि डा. प्रमोद तेजियान ने किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने यह सिद्ध कर दिया कि गृहस्थ जीवन में रहकर भी ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। लोग उनके दर्शन से प्रभावित होकर उनके शिष्य बनते चले गए। 
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजपाल कर्णवाल ने कहा कि गुरू रविदास के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज से बुराइयों को दूर किया जा सकता है। समिति की ओर से अतिथियों को स्मृति देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन राजकुमार जाटव ने किया। यशपाल सिंह, महेंद्र जाटव, वेद प्रकाश जाटव, अमित जाटव, कर्णवाल जाटव, मांगेराम जाटव, बाबूराम जाटव, योगेंद्र कुमार, किरण पाल जाटव, नैन सिंह, राकेश जाटव, अरविंद जाटव, प्रवीण कुमार, सतपाल, मनोज कुमार, सतीश कुमार, नरेंद्र, पूरण चंद, राजकिशोर गुप्ता आदि रहे।

गंगोह में रविदास मंदिर कमेटी के तत्वावधान में संत रविदास जयंती महोत्सव बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। 31 जनवरी को प्रभात फेरी उपरांत कॉलेज रोड स्थित रविदास मंदिर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

एक फरवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 31 जनवरी को कॉलेज मार्ग स्थित संत रविदास मंदिर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके उपरांत जनकल्याण यज्ञ, दोपहर में भंडारा और रात को सत्संग एवं कीर्तन का आयोजन होगा।


1 फरवरी को भव्य आरती उपरांत शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अंबाला, करनाल, सहारनपुर और स्थानीय बैंड, गणपति नासिक ढोल, आकर्षक झांकियों के साथ ही कीर्तन मंडली शामिल रहेंगी। मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed