फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'Accusers may be corona, not arrested'

‘आरोपियों को कोरोना हो सकता है, गिरफ्तार नहीं कर सकता’

Fri, 21 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
'Accusers may be corona, not arrested'
गंगोह(सहारनपुर)। दहेज के आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़िता के रिश्तेदार ने संबंधित दरोगा से इस बारे में बात की तो दरोगा ने आरोपियों को कोरोना हो सकता है यह कह कर अभी गिरफ्तार करने में असमर्थता जताई है। इसका आडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना फुगाना अंतर्गत गांव फतेहपुर खेड़ी निवासी धर्मपाल ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने आठ वर्ष पूर्व अपनी बेटी की शादी गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर ढोल्ला निवासी विक्रम के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसकी बेटी का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। तीन-चार दिन पूर्व मोबाइल पर उसकी बेटी ने बताया कि उसका पति विक्रम, उसके देवर योगेंद्र, सचिन और ससुर धूम सिंह उस पर मायके से दो लाख रुपये नगद या बुलेट बाइक लाने का दबाव बनाया। जब बेटी ने ऐसा करने से मना किया तो उक्त लोगों ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता को गंगोह सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस आनाकानी कर रही है। पीड़ित पक्ष के अनुसार जब एक रिश्तेदार ने मामले की जांच कर रहे दरोगा से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि आरोपियों को कोरोना हो सकता है वह भी बाल-बच्चों वाला आदमी है रिस्क नहीं ले सकता। कोतवाली प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि एक बार दबिश दी गई थी, लेकिन वह मिले नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed