{"_id":"642476507f8e669c23053f9d","slug":"accused-who-grabbed-191-crore-in-the-name-of-getting-land-arrested-saharanpur-news-c-14-1-173323-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भूमि दिलाने के नाम पर 1.91 करोड़ हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भूमि दिलाने के नाम पर 1.91 करोड़ हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार
Wed, 29 Mar 2023 11:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। भूमि दिलाने के नाम पर किसान से 20 लाख और अन्य व्यक्ति से 1.71 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक गिरोह बना रखा है, जो फर्जी कागजात तैयार कर जमीन दिलवाने और बैनामा कराने के नाम पर ठगी करता है।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गांव पंडौली निवासी किसान गुलबहार ने दो दिन पूर्व शिकायती पत्र देकर बताया था कि उन्हें जमीन खरीदनी थी। तभी, उनकी मुलाकात मोहम्मद सुहैल निवासी दाबकी जुनारदार से हुई, जिसने पुवांरका में उन्हें जमीन दिलवाने की बात कही। आरोपी ने उसे एक व्यक्ति से भी मिलवाया, जिसने अपनी जमीन बेचने की बात कही। इसके बाद मोहम्मद सुहैल ने 20 लाख रुपये में जमीन का सौदा कर पैसे उस व्यक्ति को दिलवा दिए, लेकिन बैनामा नहीं कराया। छानबीन करने पर पता चला कि आरोपी ने भूमि का फर्जी बैनामा बना रखा है। जमीन किसी और व्यक्ति की है। इसके बाद उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला। आरोपी ने उसके पैसे वापिस करने से भी मना कर दिया। इसी तरह जमीन दिलवाने के नाम पर आरोपी मोहल्ला मुबारकशाह निवासी अदनान से लंढौरा गांव में साढ़े 12 बीघा भूमि दिलवाने के नाम पर 1.71 करोड़ की ठगी की थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के गिरोह में अन्य सदस्य भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।