फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   accused was caught in encounter was wanted in case of kidnapping and murder

सहारनपुर: मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, अपहरण और हत्या के मामले में था वांछित

Fri, 22 Apr 2022 10:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 22 Apr 2022 10:37 PM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि पंकज शुक्रवार देर रात को अपने गांव सडोली आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के पास से दो पिस्टल कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन
accused was caught in encounter was wanted in case of kidnapping and murder
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसओजी और नकुड़ पुलिस ने शुक्रवार देर रात क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश पंकज निवासी सडोली को गिरफ्तार किया है। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। मुठभेड़ में कांस्टेबल रविंद्र भी हाथ में गोली लगने से घायल हुए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पंकज ने गत वर्ष जलालपुरा गांव निवासी शुभम पुत्र विक्रम का अपहरण कर हत्या कर दी थी। इसके अलावा उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नौनाता के रहने वाले युवक आशीष को भी गोली मारकर घायल किया था। आरोपी दोनों घटनाओं में वांछित चल रहा था। जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed