फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accused strangled himself with a sharp weapon in Custody in shamli

शामलीः पुलिस हिरासत में लिए गए युवक ने धारदार वस्तु से खुद का गला रेता, पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 06 Jan 2021 05:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Jan 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Accused strangled himself with a sharp weapon in Custody in shamli
घायल युवक को अस्पताल में ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार को पुलिस हिरासत में लिए गए युवक ने धारदार वस्तु से अपना गला रेत लिया। आरोपी युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने इस घटना को अंजाम दिया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ उप जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश हुए थे। वहीं मामले एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवक को लेकर जा रहे पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी धर्मेंद्र बुधवार को शराब पीकर गुरुद्वारा तिराहे पर हंगामा कर रहा था। डायल-100 पुलिस उसे पकड़कर आदर्शमंडी थाने ले गई थी। वहां से शांति भंग के मामले में धर्मेंद्र का चालान कर उप जिला मजिस्ट्रेट संदीप कुमार की कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  मेरठ: आश्रम के विवाद में पीटीसी एडीजी समेत में 30 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, रिटायर्ड जज भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि दो पुलिसकर्मी उसे मोटर साईकिल से तहसील स्थल कोर्ट ले गए थे। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश जारी हुए। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी शामली ला रहे थे।


बताया गया कि धर्मेंद्र ने लघुशंका के बहाने पुलिस कर्मियों को रोक लिया तथा वहां किसी नुकीली चीज से अपना गला रेत लिया। उसे सीएचसी शामली लाया गया जहां से उसे मेरठ मेडिकल रेफर किया गया है। आरोपी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आसपास के लोगों का कहना है वह किसी व्यक्ति की निजी कार पर चालक है तथा नशे का आदी बताया जाता है। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय धर्मेंद्र ने अपने गले पर किसी नुकीली चीज से वार कर दिया। उसे मेरठ मेडिकल भेजा गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed