फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accused of three divorces roaming freely

खुलेआम घूम रहा तीन तलाक का आरोपी

Fri, 12 Mar 2021 09:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Accused of three divorces roaming freely
खुलेआम घूम रहा तीन तलाक का आरोपी
विज्ञापन

सहारनपुर। तीन तलाक पीड़िता ने पुलिस पर आरोपी के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इसी वजह से रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहा है। विवेचनाधिकारी ने भी आरोपी के पक्ष में कोर्ट में बयान दर्ज कराने का दबाव बनाया। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

देहात कोतवाली के अजीज कॉलोनी निवासी राहतजहां ने बताया कि उसके पति ने तीन तलाक दे दिया था। आरोपी के खिलाफ एक फरवरी को देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना अधिकारी ने आरोपी के साथ मिलीभगत कर ली और कोर्ट में आरोपी पक्ष में बयान देने का दबाव बनाया। लेकिन उसने कोर्ट में घटना के आधार पर बयान दर्ज कराए। इस पर विवेचनाधिकारी उसके पुत्र को झूठे मुकदमे फंसाने और मामले में एफआर लगाने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी देहात कोतवाली पुलिस से मिलीभगत कर खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई और जांच किसी दूसरे थाने से कराए जाने की मांग की है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले को दिखवा रहे हैं। कोई पुलिसकर्मी दोषी होगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed