{"_id":"6362aac0e7661000e26d7645","slug":"accused-of-selling-narcotics-thrashed-saharanpur-news-mrt6118073122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थ बेचने का आरोप लगा पिटाई, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीले पदार्थ बेचने का आरोप लगा पिटाई, वीडियो वायरल
विज्ञापन
नकुड़। कस्बे की एक बस्ती में कुछ लोगों ने एक युवक पर नशीला पदार्थ बेचने का आरोप लगाकर जमकर धुनाई की। इसी बीच वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा एक युवक को पीटने की वीडियो वायरल हो रही है। बताया कि पीड़ित युवक नशीले पदार्थ का सेवन करता तथा बेचता है। बताया कि उक्त युवक दो दिन पूर्व बाइक वाले जुगाड़ रेहड़े पर सवार होकर रणदेवा रोड स्थित नई बस्ती में गया। वहां लोगों ने उसे घेर लिया और बस्ती के युवकों को नशीला पदार्थ बेचने का आरोप लगाकर धुनाई कर दी। उन्होंने दोबारा कॉलोनी में दिखाई नहीं देने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस दौरान किसी ने पिटाई की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
वहीं, इस बाबत कार्यवाहक प्रभारी कोतवाली सुरेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आरोपी युवक के घर गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद