फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accused of recovering seven and a half lakhs by threatening to implicate him in rape

दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर साढ़े सात लाख वसूलने का आरोप

Mon, 11 Oct 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Accused of recovering seven and a half lakhs by threatening to implicate him in rape
छुटमलपुर (सहारनपुर)। खुजनावर निवासी एक व्यक्ति ने तीन तथाकथित पत्रकारों सहित चार लोगों पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर साढ़े सात लाख रुपये की रकम वसूलने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी उन्होंने महिला से कोर्ट में दुष्कर्म का मामला दर्ज करने का प्रार्थना पत्र दिलवाया है। अब इस मामले को निपटाने के लिए दस लाख की रकम मांगी जा रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव खुजनावर निवासी भूरा पुत्र यासीन ने सोमवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि अगस्त माह में उसका छोटा भाई एक महिला को लेकर कहीं चला गया था। तीन दिन बाद वह ऋषिकेश से मिल गए थे। महिला के स्वजन और कुछ जिम्मेदार लोगों ने बैठ कर मामला निपटा लिया था। एक सप्ताह बाद उसे छुटमलपुर के एक व्यक्ति ने फोन पर बताया कि महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस से मिलकर मामला निपट सकता है। इसके बाद आरोपी ने उसे छुटमलपुर में खुद को पत्रकार बताने वाले एक व्यक्ति के कार्यालय पर बुलाया। जहां आरोपी तथा खुद को पत्रकार बताने वाले तीन लोगों ने उससे दस लाख की मांग की। अंत में छह लाख रुपये महिला को और एक लाख 40 हजार रुपये पुलिस को देने की बात पर समझौता हो गया। उनके द्वारा पूरी रकम देने के बाद महिला ने न्यायालय में दुष्कर्म का केस दर्ज करने का प्रार्थना पत्र दे दिया।
विज्ञापन

उक्त लोगों से पैसा वापस मांगने पर वह झूठे केस में फंसाने की धमकियां दे रहे हैं। तहरीर में पैसा वापस दिलाने और आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। थाना प्रभारी सतेंद्र नागर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed