{"_id":"5ec572588ebc3e9031065c71","slug":"accused-of-rape-murder-absconding-from-police-custody-saharanpur-news-mrt4826452165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म, हत्या का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म, हत्या का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार
विज्ञापन
सहारनपुर जिला अस्पताल से भागे आरोपी को ढमोला नदी से हथकड़ी सहित पकड़ती पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/रामपुर मनिहारान। जिला अस्पताल में बुधवार को मेडिकल के लिए लाया गया हत्या और दुष्कर्म का आरोपी रामपुर मनिहारान पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार होगा। इससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगा दी गईं। करीब चार घंटे बाद आरोपी को कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान आरोपी ने हेड कांस्टेबल को दांत से काटकर घायल कर दिया। आरोपी के खिलाफ फरार होने और पुलिस कर्मी को घायल करने का भी मामला दर्ज कर लिया गया है।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि कोतवाली रामपुर क्षेत्र के गांव छपरेड़ी के जंगल से मंगलवार को एक महिला का शव मिला था, जिसकी ईंट से कुचलकर हत्या की गई थी। जांच में पता चला कि छपरेड़ी निवासी रविंदर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला की हत्या की है। मृतका की पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने रविंद्र और उसके साथी गांव छिदबना निवासी दिलीप एवं थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव लालवाला के रोशन के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया था। एसपी सिटी ने बताया कि कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस बुधवार की सुबह दस बजे रविंद्र का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर आई, जहां पर आरोपी दरोगा और दो सिपाहियों को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। इसके करीब चार घंटे बाद दोपहर दो बजे कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने विश्वकर्मा चौक के निकट आरोपी को घेर लिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ढमोला नदी किनारे कीचड़ में कूद गया। इसी दौरान हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह ने कीचड़ में घुसकर आरोपी को दबोचा तो उसने दांत से काटकर कांस्टेबल को घायल कर दिया, लेकिन हेडकांस्टेबल ने आरोपी को पकड़े रखा। इस बीच अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और आरोपी को कोतवाली सदर बाजार लेकर आए।
लापरवाही की जांच शुरू
सहारनपुर। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपी के फरार होने के मामले में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामपुर मनिहारान में हत्या और दुष्कर्म, थाना जनकपुरी में पुलिस अभिरक्षा से फरारी एवं कोतवाली सदर बाजार में सिपाही को घायल करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हथकड़ी की वजह से पकड़ा गया आरोपी
सहारनपुर। आरोपी के फरार होने के बाद पूरे जनपद की पुलिस अलर्ट हो गई। आरोपी हथकड़ी की वजह से पकड़ा गया। वह जब कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में विश्वकर्मा चौक पर पहुंचा तो उसकी हथकड़ी पर हेड कांस्टेबल राजवीर की नजर पड़ गई। कांस्टेबल ने थाने पर सूचना देने के साथ ही आरोपी को घेर कर दबोच लिया।