{"_id":"69123a0adba207e9040b35f8","slug":"accused-of-murdering-husband-questions-raised-on-postmortem-report-also-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-162647-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पति की हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पति की हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी उठाए सवाल
Tue, 11 Nov 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
पति की मौत के बाद जांच की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची अपने परिवार के साथ महिला व अन्य
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला मातागढ़ में मोहित वर्मा की मौत के मामले में पत्नी ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। मौत से पूर्व की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी गई है, जिसमें मोहित वर्मा के साथ मारपीट की गई है। आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर मामले में तथ्य छिपा रही है।
बता दें, कि मातागढ़ निवासी मोहित वर्मा सोने-चांदी के आभूषण बनाने का काम करते थे। दो नवंबर को मोहित कमरे में मृत मिले थे। पत्नी करिश्मा वर्मा ने ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग मोहित के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। कोतवाली मंडी पुलिस ने विश्वास वर्मा, विनय वर्मा, आकाश वर्मा और अशोक वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच चल रही है। सोमवार को पीड़िता करिश्मा वर्मा पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी से शिकायत की। घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी और वीडियो उपलब्ध कराई।
आरोप लगाया कि पुलिस तथ्यों को छिपा रही है। मेरे पति के शरीर पर चोट के निशान थे, लेकिन पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी नहीं कराई गई। आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट को भी नहीं दर्शाया गया, जबकि वीडियो में मेरे पति के साथ जमकर मारपीट की गई।
विज्ञापन
उनकी मांग की है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की वीडियो को देखते हुए पुन: जांच हो। इसके साथ ही मामले की जांच कर रहे विवेचक को बदला जाए। आरोप लगाया कि जिस समय घटना को अंजाम दिया गया, उस दौरान के सीसीटीवी भी हटवा दिए गए।