फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accused of grabbing eight lakh rupees, letter written to DIG

Saharanpur News: आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप, डीआईजी को लिखा पत्र

Fri, 21 Apr 2023 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing eight lakh rupees, letter written to DIG
देवबंद। मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी शफीक ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र भेजकर नगर के ही एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी कर आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


शफीक ने शुक्रवार को भेजे पत्र में बताया कि वर्ष 2019 में मजनूवाला मार्ग निवासी व्यक्ति ने अपने होटल के लिए उसके जरिये जनपद हरिद्वार से बर्तन व अन्य सामान खरीदा था। अच्छी जान पहचान के चलते उसने चार लाख रुपये की रकम अदा की थी। जिसे उक्त व्यक्ति ने कुछ दिनों बाद देने का वादा किया था। इतना ही नहीं इसी दौरान उसने अपने एक पहचान वाले को उक्त व्यक्ति की कॉलोनी में एक प्लाट का सौदा कराया। जिसमें अलग अलग करके चार लाख रुपये दिए गए। लेकिन दोनों मामलों में उक्त व्यक्ति ने आठ लाख रुपये हड़प लिए। अब वह दोनों प्रकरणों को समाप्त करने का दबाव बना रहा है तथा अदालत के माध्यम से उल्टा उन्हीं पर झूठा केस करने का प्रयास भी कर रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed