{"_id":"6786b34b47a833ecd906f115","slug":"accused-of-filing-rape-cases-against-bangladeshi-women-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-140360-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बांग्लादेशी महिलाओं से दुष्कर्म के केस दर्ज कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बांग्लादेशी महिलाओं से दुष्कर्म के केस दर्ज कराने का आरोप
Wed, 15 Jan 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की पत्नी फरीदा बेगम ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उसके पति व परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दुष्कर्म के जो केस हैं, उनमें बांग्लादेश की महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिनके आधार कार्ड यहां के बनवाए गए थे।
मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया कि मिर्जापुर थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर नरेश कुमार को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया, जबकि कुछ लोगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर उसके पति हाजी इकबाल, देवर महमूद अली, बेटे मोहम्मद जावेद, मोहम्मद वाजिद, मोहम्मद अफजल, आलीशान के खिलाफ गलत मामले दर्ज कराए।
कुछ मामले दुष्कर्म के भी हैं, उनमें जो महिलाएं हैं वह बांग्लादेश की रहने वाली हैं, जिनके बागपत और दिल्ली के पते पर फर्जी आधार कार्ड बनवाए। इसमें कुछ पुलिसकर्मी की भी शामिल हैं। इस मामले की जांच होनी चाहिए। यह भी बताया कि एफआईआर 83/2022 गैंगस्टर एक्ट के तहत जो संपत्ति अटैच की गई है उसके लिए किसी को भी नोटिस नहीं दिया गया, जबकि उसमें कुछ जमीन शादीशुदा बेटियों की भी है। फरीदा बेगम ने पूरे मामले सीबीआई जांच कराने की मांग की है।