{"_id":"6a1ddfeb0b030a92d1035cd5","slug":"accused-arrested-for-defrauding-victims-of-lakhs-by-saccused-arrested-for-defrauding-victims-of-lakhs-by-showing-fake-plotshowing-fake-plots-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-176657-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फर्जी प्लॉट दिखाकर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फर्जी प्लॉट दिखाकर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने फर्जी प्लॉट दिखाकर लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज थी, जिनमें उसने प्लॉट बेचने के नाम पर पीड़ितों से बड़ी रकम हड़प ली थी।
गांव महेश्वरी खुर्द निवासी सलीम ने 16 मई 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मुजयन और उसके साथियों ने फर्जी प्लॉट दिखाकर उससे 12 लाख रुपये ठग लिए। इसमें चार लाख रुपये बयाना, पांच लाख रुपये प्लॉट मालिक के माध्यम से और तीन लाख रुपये अतिरिक्त लिए गए थे। इसी दिन नूर बस्ती निवासी फरमान ने भी शिकायत दर्ज कराई थी कि मुजयन और उसके साथियों ने 180 वर्ग गज का फर्जी प्लॉट दिखाकर उससे 4.30 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि बाद में आरोपी ने फर्जी चेक भी दिया और रुपये वापस मांगने पर रसूलपुर में रोककर मारपीट की। सोमवार को पुलिस ने वांछित आरोपी मुजयन निवासी चौधरी विहार को मढ़ तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
-- -- -- -- -
380 ग्राम चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने 380 ग्राम चरस के साथ एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने सूचना मिली थी कि एक तस्कर चरस की सप्लाई करने जा रहा है। पुलिस टीम ने अंबाला रोड पर दबनी कब्रिस्तान के पास से तस्कर राशिद उर्फ चीता निवासी पीर वाली गली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 380 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर नशा तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।