हादसा: मकान का छज्जा गिरने से किशोरी की मौत, कई घायल, दो बहनों की आनी थी बरात, शादी वाले घर में पसरा मातम
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो बहनों की बरात से कुछ घंटे पहले तीसरी बहन की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घर में लाइटिंग के लिए झालर लगाते समय छज्जा गिरने से किशोरी की मौत हो गई
विस्तार
छज्जे के नीचे बुद्धू की तीसरे नंबर की बेटी बुशरा (16) खड़ी थी। इसी दौरान छज्जा उसके ऊपर आ गिरा। बुशरा छज्जे का मलबा सिर में लगने से गंभीर रुप से घायल हो गई।
लाइटिंग लगा रहे राशिद और जियाउर्रहमान भी घायल हो गए। तीनों को परिजन आनन-फानन में लेकर कस्बे के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां बुशरा को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।
बुशरा की मौत से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। विधवा मां और दुल्हन बनी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। देर रात दो बजे बेहद गमगीन माहौल में बुशरा को सपुर्दे खाक कर दिया गया। सोमवार को बेहद सादगी के साथ एक बहन की बरात रायपुर और दूसरी की खिड़का संसारपुर से आई। इसके बाद निकाह की रस्में पूरी की गईं।