फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accident in Sahranpur: two youth died in an accident, chaos among family

Saharanpur: सहारनपर में हादसा, तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को रौंदा, मौत

Thu, 14 Sep 2023 08:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Sep 2023 08:32 AM IST
सार

सहारनपुर में बुधवार देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यहां तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे दो युवकों को कुचल डाला, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident in Sahranpur: two youth died in an accident, chaos among family
सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सहारनपुर में जीपीओ रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। थोड़ी देर पहले ही स्कॉर्पियो चालक की दोनों युवकों के साथ कहासुनी हुई। आशंका जताई जा रही है कि साजिश के तहत दोनों युवकों को रौंदा गया है। आरोपी कार लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान कर खानआलमपुरा यार्ड से बरामद की, लेकिन चालक फरार हो गया। स्कॉर्पियो कार पर भारत सरकार लिखा हुआ है। यह कार रेलवे में किराए पर चलती थी।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पातालनगर निवासी चंद्रपाल उर्फ रिंकू मच्छी (42) पुत्र सतपाल मेहरा और कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र गोविंदनगर निवासी अमन सूद (32) पुत्र किशन लाल बुधवार की रात रेलवे स्टेशन की तरफ से जीपीओ रोड होते हुए पैदल घर लौट रहे थे। साढ़े 11 बजे पीछे से तेज रफ्तार से आई सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार ने दोनों को रौंदती हुई निकल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। 

वहीं, पता लगते ही कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और चंद्रपाल और अमन को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों कोहराम मच गया।

विज्ञापन

इसके बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा सहित मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। दोनों युवकों की हत्या भी आशंका जताई जा रही है। 

चंद्रपाल के पिता सतपाल और बहन सरिता का आरोप है कि जिस कार ने टक्कर मारी है, उसके चालक से रेलवे स्टेशन के पास एक पान के खोखे पर चंद्रपाल और अमन की कहासुनी हो गई थी। उनका आरोप है कि इसके चलते चंद्रपाल और अमन को जानबूझकर टक्कर मारी गई है। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली सदर बाजार में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed