{"_id":"66825228e7065f317c0c9547","slug":"accident-in-saharanpur-four-year-old-boy-dies-in-collision-between-bike-and-car-2024-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Accident In Saharanpur: बाइक और कार की टक्कर में चार वर्षीय बालक की मौत, माता-पिता-बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Saharanpur: बाइक और कार की टक्कर में चार वर्षीय बालक की मौत, माता-पिता-बहन घायल
Mon, 01 Jul 2024 12:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 01 Jul 2024 12:26 PM IST
सार
-माता-पिता और बहन की हालत भी गंभीर
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहानपुर जनपद के गंगोह नानौता मार्ग पर बाइक और कार की आमने सामने की टक्कर में चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके माता पिता और 8 माह की बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
मोहल्ला टाकांन निवासी राहुल पुत्र धर्मपाल अपनी पत्नी शालू और दो बच्चो के साथ बाइक पर गंगोह से थानाभवन के गांव लोनी स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। गंगोह नानौता मार्ग पर गांव सांगाठेडा के समीप सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही बाइक सवार दम्पत्ति बच्चों सहित सडक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पुत्र रिहांश (4) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया वहां चिकित्सकों ने रिहांश को मृत घोषित कर दिया जबकि राहुल, शालु और उनकी आठ माह की बेटी वाणी को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि वाहनों को कब्जे में ले लिया है। कार चालक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया वहां चिकित्सकों ने रिहांश को मृत घोषित कर दिया जबकि राहुल, शालु और उनकी आठ माह की बेटी वाणी को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि वाहनों को कब्जे में ले लिया है। कार चालक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।