{"_id":"5f2af7308ebc3e3cc2056de2","slug":"accident-death-saharanpur-news-mrt4948193163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत
विज्ञापन

सरसावा। ड्यूटी जा रहे बाइक सवार सफाई कर्मी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम पिलखनी निवासी 42 वर्षीय ऋषिपाल पुत्र तुलसीराम पड़ोसी राज्य हरियाणा के यमुनानगर के नगर निगम में सफाई कर्मी था। बुधवार सुबह ऋषिपाल बाइक पर सवार होकर यमुनानगर ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला। कुछ दूर अंबाला हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप किसी अज्ञात वाहन ने ऋषिपाल की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मेडिकल पुलिस चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक वेदपाल सिंह मौके पर पहुंचे तथा मृतक की जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को घटना की सूचना दी।