फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   AC bus service for Delhi Start

दिल्ली के लिए एसी बस सेवा शुरू

Thu, 30 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Thu, 30 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के सचिव महावीर सिंह ने बताया कि परिवहन निगम ने सहारनपुर से वाया देवबंद होकर कौशांबी (दिल्ली) के लिए एसी बस की सेवा बुधवार से आरंभ की है।
विज्ञापन


महावीर सिंह ने बताया कि परिवहन निगम के गाजियाबाद परिक्षेत्र द्वारा यह एसी बस सेवा कौशांबी (दिल्ली) से सहारनपुर वाया मोदीनगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर व देवबंद मार्ग पर बुधवार से संचालित की गई है। यह बस सेवा कौशांबी से सुबह 7 बजे प्रस्थान कर सहारनपुर में दोपहर 12 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


जबकि सहारनपुर से यह बस कौशांबी के लिए दोपहर में ही एक बजे रवाना होगी दो दोपहर में 2 बजे देवबंद से होकर मेरठ-कौशांबी जाएगी। सिंह ने बताया कि इस बस के अतिरिक्त निगम ने एक एसी बस सहारनपुर से सुबह आगरा वाया देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़ व अलीगढ़ चलाई है जो शाम को 7 बजे आगरा पहुंचती है। आगरा से यह बस सुबह 7 बजे सहारनपुर के लिए प्रस्थान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से सहारनपुर से वाया देवबंद, रुड़की हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवाएं आरंभ करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा आरंभ हो गई तो देवबंद के लोगों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि उक्त मार्ग पर सिर्फ प्राइवेट बसे ही चलती हैं। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed