{"_id":"63c4350f9b08d644ad270db0","slug":"absence-from-class-for-100-hours-without-permission-10-marks-will-be-deducted-from-the-student-management-saharanpur-news-c-14-1-80404-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति सौ घंटे कक्षा से अनुपस्थिति पर छात्र के कटेंगे 10 नंबर : प्रबंधतंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति सौ घंटे कक्षा से अनुपस्थिति पर छात्र के कटेंगे 10 नंबर : प्रबंधतंत्र
Sun, 15 Jan 2023 10:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। विश्व विख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम प्रबंधतंत्र अपने छात्रों को पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने के लिए लगातार सख्त नियम बना रहा है। नए नियम के तहत यदि कोई छात्र बिना अनुमति 100 घंटे यानी करीब 16 दिन कक्षा में उपस्थित नहीं रहता तो उसके वार्षिक परीक्षा परिणाम से 10 नंबर घटा दिए जाएंगे।
रविवार को दारुल उलूम के शिक्षा विभाग के प्रभारी मौलाना हुसैन अहमद हरिद्वारी की ओर से रविवार को जारी एलान में छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए बनाए गए नए नियम की जानकारी दी है। इसके तहत अगर कोई छात्र सौ घंटे कक्षा में अनुपस्थित रहता है तो वार्षिक परीक्षा परिणाम से उसके 10 नंबर कम कर दिए जाएंगे। मौलाना हुसैन अहमद ने बताया कि यदि छात्र फिर भी गैर हाजिर रहता है तो ऐसी सूरत में हर 50 घंटे बाद उसके पांच नंबर और उसके बाद प्रति घंटा एक-एक नंबर कम किया जाएगा। मौलाना हुसैन ने यह स्पष्ट किया कि क्योंकि इस सत्र के लिए वार्षिक परीक्षा अगले माह संपन्न होगी। इसलिए इस वर्ष के छात्रों के लिए इसमें छूट दी गई है। लेकिन अगले वर्ष नए नियम का पालन सख्ती के साथ कराया जाएगा।