फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Abhinav justifies Hyderabad's encounter

अभिनव ने हैदराबाद के एनकाउंटर को ठहराया सही

Mon, 09 Dec 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Abhinav justifies Hyderabad's encounter
अभिनव सवई - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अभिनेता अभिनव सवई ने हैदराबाद की घटना के बाद पुलिस की ओर से किए गए एनकाउंटर का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कानून का काम कानून ही करे तो बेहतर है। अभिनव रविवार को अमर उजाला कार्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन

अभिनव मूल रूप से खलासी लाइन निवासी इंजीनियर हरीशचंद सवई और सरिता सवई के छोटे बेटे हैं। वह तीन साल से मुंबई में हैं। अभिनव फिलहाल बॉलीवुड की फिल्म पावभाजी में व्यस्त हैं। शूटिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। केवल गीत शूट होने बाकी हैं। रविवार को अमर उजाला कार्यालय पहुंचे अभिनव ने बताया कि फिल्म में उनका निगेटिव रोल है। फिल्म मार्च 2020 में रिलीज होगी। अभिनव ने फिल्मों में काम करने की शुरूआत मुजफ्फरनगर द बर्निंग लव फिल्म से की थी, जिसमें अभिनव का छोटा रोल था। मगर उनके काम को सराहा गया। अभिनव ने हैदराबाद में महिला डॉक्टर को दुष्कर्म के बाद जलाकर मारने की घटना की निंदा की। साथ ही हैदराबाद पुलिस द्वारा एनकाउंटर को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि दिल्ली और यूपी पुलिस में काफी सुधार की जरूरत है। पहला सुधार भाषा का होना चाहिए। महाराष्ट्र पुलिस आम आदमी के साथ बड़ी इज्जत से पेश आती है। उनका यह भी कहना है कि कानून का काम कानून ही करे तो देश के लिए बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed