{"_id":"60660d658ebc3eda727e347d","slug":"abandoned-from-government-land-as-soon-as-the-report-is-filed-saharanpur-news-mrt5325769176","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज होते ही सरकारी जमीन से कब्जा छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट दर्ज होते ही सरकारी जमीन से कब्जा छोड़ा
विज्ञापन
गांव हरडाखेडी में अवैध कब्जा हटवाती राजस्व विभाग की टीम।
- फोटो : SAHARANPUR
रिपोर्ट दर्ज होते ही सरकारी जमीन से कब्जा छोड़ा
चिलकाना (सहारनपुर)। ग्राम हरड़ाखेड़ी में चरागाह की 38 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराने गई राजस्व टीम के ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट करने के प्रकरण में एसडीएम की तरफ से 19 ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस कार्रवाई के बाद कब्जाधारियों ने खुद ही सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कर दिया।
एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह द्वारा ने बताया कि थाना चिलकाना के ग्राम हरड़ाखेड़ी में खसरा संख्या दो तथा 81 की 38 बीघा भूमि चरागाह में दर्ज है। इस भूमि पर कई वर्षों से गांव के ही कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया हुआ था। अवैध कब्जे के संज्ञान में आने पर राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र सैनी के नेतृत्व में लेखपाल पूनम पुंडीर, गुरुदेव, अंकुर चौधरी, शमीम अहमद आदि की एक टीम ने 24 मार्च को मौके पर ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की। अवैध कब्जा करने वाले लोगों ने ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर ट्रैक्टर की चाबी छीन ली और कब्जा हटाने का काम रुकवा दिया था। पंचायत चुनाव में व्यस्त होने और पर्याप्त पुलिस बल न होने के कारण टीम को वापस बुला लिया गया।
इस प्रकरण में बुधवार रात एसडीएम सदर द्वारा थाना चिलकाना में फारूख, हारुन, मारुफ, मशरूफ, शमीम, इसरार, नदीम, जीशान, कौसर अली, आरिफ, शावेज, परवेज, सद्दाम, सरवर, हनीफ, वहीद, अफलातून, सादिन अली तथा दाऊद हसन के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 323, 353 तथा 504 आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। एफआईआर होने के तुरंत बाद ही कब्जाधारकों ने बृहस्पतिवार की सुबह खुद ही अपनी गन्ने तथा गेहूं की फसल काटकर भूमि पर कब्जा छोड़ दिया। इसके बाद राजस्व टीम ने मौके पर जमीन की पैमाइश कर उसे अपनी सपुर्दगी में लिया। एसडीएम ने बताया कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने और सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।